20 Apr 2024, 04:57:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में ब्रिटेन के राजदूत मैकेयर स्वदेश लौटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 12:34AM | Updated Date: Jan 16 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान में ब्रिटेन के राजदूत रॉबर्ट मैकेयर ने ईरान की न्यायपालिका की ओर से ‘अवांछित’ घोषित किये जाने के बाद मंगलवार शाम देश छोड़ दिया। स्थानीय समाचार एजेंसी इरना ने बुधवार को बताया कि मैकेयर का प्रस्थान पूर्व सूचना के साथ और प्रोटोकॉल के अनुसार हुआ है। उन्होंने यूक्रेन एयरलाइन के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शनिवार को तेहरान में आमिर-कबीर विश्वविद्यालय के सामने एक अवैध सभा में भाग लिया था। इस विमान दुर्घटना में 176 लोगों की जान चली गयी थी। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन ईरानी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा संपर्क करने के कुछ ही समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
 
बाद में ईरान के विदेश मंत्रालय ने राजनयिक को उनके गैर परंपरागत आचरण के लिए तलब किया और उनके इस कदम पर ईरान के विरोध से ब्रिटेन को आधिकारिक रूप से अवगत कराया गया। ब्रिटेन के राजदूत को याद दिलाया गया कि ‘गैरकानूनी सभाओं’ में विदेशी राजदूतों की भागीदारी उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है और राजनयिक संबंधों पर 1961 के वियना संधि के भी खिलाफ है। संधि में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी राजनयिक जिनहें राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है, उन्हें मेजबान देश के कानूनों का सम्मान करना होगा और उनके मामलों में दखलंदाजी से बचना होगा। राजनयिक प्रोटोकॉल के अनुसार हर राजदूत और राजनयिक प्रतिनिधि मेजबान देश को सूचित कर किसी भी कारण से अपने देश लौट सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »