29 Mar 2024, 18:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना दिवस पर मोदी बोले - भारत की सेना मां भारती की आन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2020 12:47PM | Updated Date: Jan 15 2020 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश आज 72वां सेना दिवस मना रहा है। सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सेना के शौर्य, साहस और पराक्रम को सलाम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सेना मां भारती की आन, बान और शान है। बता दें कि इस सेना दिवस पर पहली बार एक महिला अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल पुरुषों की सभी टुकड़ियों का नेतृत्व किया। तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं।
 
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान है। सेना दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम करता हूं।' इससे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी ट्वीट कर देशवासियों समेत सेना के जवानों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा,'सेना दिवस के अवसर पर सेना के अधिकारियों, सैनिकों तथा भूतपूर्व सैनिकों के शौर्य, राष्ट्र निष्ठा और अनुशासित कर्तव्य परायणता का कृतज्ञ अभिनन्दन करता हूं। सैनिकों के परिजनों के त्याग और धैर्य को प्रणाम करता हूं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »