29 Mar 2024, 05:03:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया के तटवर्ती इलाकों से एक हजार प्रवासियों को बचाया गया : आईओएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2020 9:36AM | Updated Date: Jan 15 2020 9:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन ने मंगलवार को कहा कि 2020 में लीबिया के तटवर्ती इलाकों से अब तक करीब एक हजार अवैध प्रवासियों को बचाया जा चुका है। 

आईओएम ने ट्वीट किया, ‘‘ 2020 में अब तक करीब एक हजार प्रवासियों को बचाकर उन्हें हिरासत में लिया जा चुका है।’’ गौरतलब है कि अवैध प्रवासी लीबिया के तटवर्ती इलाकों से होेकर भूमध्य सागर पार कर यूरोप में घुसने का प्रयास करते हैं। इन प्रवासियों में अधिकतर अफ्रीकी मूल के लोग हैं। 

आईओएम के मुताबिक 2019 में एक लाख 10 हजार से अधिक अवैध प्रवासियों ने भूमध्य सागर पार कर यूरोप में शरण ली है जबकि 1283 लोगों की इस दौरान मौत हो गयी। लीबिया में बिगड़ते हुए सुरक्षा हालात के मद्देनजर आईओएम ने कहा कि प्रवासियों को यहां रखना सुरक्षित नहीं है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »