19 Mar 2024, 15:10:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शिवसेना नेताओं के खिलाफ वकील ने दर्ज करायी शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 1:39AM | Updated Date: Nov 22 2019 1:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में औरंगाबाद के एक वकील ने  शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और दो अन्य नेताओं पर मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी  का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। वकील  रत्नाकर चौरे ने बेगमपुरा थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि शिवसेना  नेताओं ने पूर्ववर्ती गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के साथ  राज्य में सरकार का गठन न कर मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने  आरोप लगाया कि शिवसेना ने हिन्दुत्व की सुरक्षा के वादे पर वोट मांगे और  मतदाताओं ने उस पर भरोसा कर एआईएमआईएम उम्मीदवार के खिलाफ शिवसेना  प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल को जिताया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस मामला दर्ज नहीं करेगी तो वह उच्च न्यायालय का रूख करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »