29 Mar 2024, 04:50:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

साड़ी खरीदने गई 4 बच्चों की मां को सेल्समैन से हुआ प्‍यार, फिर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 1:54PM | Updated Date: Nov 19 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में पति शराब पीकर झगड़ा करता था। पत्नी को एक सेल्समैन से प्यार हो गया। उसके साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। लाश को बक्से में रखकर जवाहरपुल से यमुना में फेंक दिया। इसका आरोप उसकी पत्नी बबली और उसके प्रेमी कमल पर है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंध के विरोध पर हत्या की बात सामने आई है।
 
दोनों ने शव को संदूक में बंद करके जवाहर पुल से यमुना फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है। मूलरूप से गांव अगवार, एत्मादपुर निवासी हरिओम (36) पुत्र राजवीर चेन फैक्टरी में आपरेटर था। उसकी शादी 17 साल पहले बबली पुत्री निहाल सिंह से हुई थी।उसके चार बच्चे ज्योति, राशि, नमन और गुड्डो हैं। फरवरी में बबली के संबंध दहतोरा निवासी कमल उर्फ करन से हो गए थे।
 
इसकी भनक हरिओम को भी हो गई। वो विरोध करता था। 20 दिन पहले सिकंदरा के राधा नगर में वो परिवार सहित रहने आया था। हत्यारोपी कमल बोदला स्थित एक साड़ी शोरूम में सेल्समैन है। बबली वहां साड़ी खरीदने जाया करती थी। उसे सेल्समैन से प्यार हो गया। वह उसकी तारीफ किया करता था। उसे बताया करता था कि उस पर कौन सा रंग अच्छा लगता है। दोनों में मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए। फोन पर बातचीत होने लगी। घर आना-जाना शुरू हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »