29 Mar 2024, 19:06:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब अलीगढ़ का भी नाम बदलेगी योगी सरकार, ये होगा नया नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 1:06PM | Updated Date: Nov 19 2019 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। योगी सरकार के आगरा का नाम बदलने की चर्चाओं के बीच भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी अलीगढ़ का नाम बदलकर हरीगढ़ करने की बात करना प्रांरभ कर दिया है। अलीगढ़ का नाम बदलने की सबसे पहले कवायद कल्याण सिंह ने अपने मुख्यमंत्री रहते की थी, लेकिन केंद्र में कांग्रेस सरकार होने के चलते मकसद में सफल न हो सके। लेकिन अब यूपी में योगी और केंद्र में मोदी सरकार होने की वजह से इस पहल को पूरा किया जा सकता है। 
 
बता दें कि योगी सरकार में साल 2018 में आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ करने का प्रस्ताव तैयार करने की तैयारी की गई थी। जिसके साथ ही अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम और शहर विधायक संजीव राजा ने अलीगढ़ को हरिगढ़ करने की मांग शासन स्तर पर की थी। हालांकि सबसे पहले विश्व हिन्दू परिषद ने साल 2015 में अलीगढ़ में एक प्रदेशव्यापी बैठक में प्रस्ताव पास कर अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की बात की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »