28 Mar 2024, 19:52:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संजय राउत बोले - BJP को लगता है अपुन ही भगवान है, लेकिन बड़े-बड़े बादशाह...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:29PM | Updated Date: Nov 18 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन सरकार की कोशिशों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बड़े-बड़े बादशाह आए और चलेगा लेकिन लोकतंत्र कायम है। जनता सबसे बड़ा भगवान है। अपने को भगवान समझने की कोशिश किसी को नहीं करनी चाहिए। कभी-कभी किसी को लगता है अपुन ही भगवान है पर कोई होता नहीं है। 
 
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से बाहर होने पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा, ' संसदीय कार्य मंत्री आज हैं वो कल नहीं रहेंगे। ये मंत्रियों के लिए एनडीए नहीं बना है। ये घोषणा एनडीए प्रमुख ने करनी थी ना कि कल आए मंत्री ने करनी थी। ये घोषणा बेबुनियाद है। शायद आपको नहीं पता कि एनडीए के प्रमुख कौन हैं। एक प्रमुख पार्टी शिवसेना हमेशा आपके साथ (बीजेपी) रही आज आप उसको बाहर कर रहे हैं। क्या आपने शिवसेना को एक खत लिखा? शिवसेना, एनडीए को बनाने वाली पार्टी है। कोई भी अपने आप को भगवान न समझे।  हमने हमेशा एनडीए का हमेशा साथ दिया लेकिन किसी से पूछे बिना ही शिवसेना को निकाल दिया।
 
महाराष्ट्र के ताजा हालातों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा,  'बीजेपी को सरकार बनानी चाहिए था लेकिन उन्होंने नहीं बनाई। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करना एक बहुत बड़ी साजिश है लेकिन महाराष्ट्र में दिसंबर पहले सप्ताह तक नई सरकार बन जाएगी। फिलहाल हमारे बीच (कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना) एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर बात हो रही है और जल्द ही इस पर सहमति बन जाएगी।'
 
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए तीन हफ्ते का समय हो चुका है लेकिन अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। बीजेपी द्वारा सरकार बनाने से इनकार करने के बाद राज्यपाल ने जब शिवसेना को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया तो वो भी अपने साथ संख्याबल वाला पत्र पेश नहीं कर सकी जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। इस बीच एनसीपी नेता शरद पवार आज दिल्ली आ रहे हैं जहां उनकी कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक होनी है। कहा जा रहा है कि इस बैठक के दौरान नई सरकार के गठन, शर्तें और आकार पर चर्चा हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »