28 Mar 2024, 19:06:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एथेंस पॉलिटेक्निक विद्रोह की 46 वीं वर्षगांठ पर पुलिस के साथ झड़प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 10:34AM | Updated Date: Nov 18 2019 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एथेंस। यूनान के एथेंस में अराजकतावादियों और पुलिस के बीच रविवार को एथेंस पॉलिटेक्निक विद्रोह की 46 वीं वर्षगांठ पर झड़पे हुयी है। पुलिस ने अलग-अगल जगहों से 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार करीब 200 नकाबपोश लोगों ने शाम को पुलिस अधिकारियों पर पत्थर, बोतलें और पेट्रोल बम फेंकना शुरू कर दिये। सार्वजनिक स्थानों पर पेट्रोल बम फेंक रहे प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिये पुलिस ने आंसूगैस और फ्लैशबैंग ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया। एक्सारिया के पड़ोसी एथेनियन में एक आवासीय इमारत की छत पर जाने के प्रयास में छह सशस्त्र अराजकतावादियों जो कि पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास कर रहे थे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पेट्रास शहर में एक मार्च के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर पेट्रोल बम फेंकना शुरु कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने 10 दंगाईयों को गिरफ्तार कर लिया। थेसालोनिकी में अराजकतावादियों ने दो कारों को आग लगा दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1973 में एथेंस के राष्ट्रीय तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने शासन के खिलाफ बगवात करते हुए तख्ता पलट कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »