29 Mar 2024, 03:17:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका के सातवें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे गोताबाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 10:31AM | Updated Date: Nov 18 2019 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलोंबो। श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे सोमवार को श्रीलंका के सातवें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेकर देश की बागडोर संभालेंगे। पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके राजपक्षे को रविवार को हुयी मतगणना में 52 प्रतिशत यानी छह लाख से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व राष्ट्रपति साजित प्रेमदासा को लगभग 13 लाख वोटों के अंतर से हराया है।  राजपक्षे के शपथ समारोह में श्रीलंका पोडुजना पेरमुना (एसएलपीपी) पार्टी और विपक्षी नेता महिंदा राजपक्षे, पार्टी के अध्यक्ष प्रोफेसर जीएल पीरिस, राष्ट्रीय आयोजक बेसिल राजपक्षे, विपक्ष के पार्टी नेता, सांसद और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »