29 Mar 2024, 03:14:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बेल्जियम में लोगों पर छड़ी से हमला, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 9:14AM | Updated Date: Nov 17 2019 9:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रुसेल्स। बेल्जियम के कॉर्ट्रिज में घाना निवासी के हमले में तीन लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हवाले से यह खबर दी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार वेस्ट फ्लैंडर्स प्रांत के सरकारी वकील ने बताया कि हमलावर ने लोगों पर छड़ी से हमला किया जिससे तीन लोग घायल हो गये। जिसमें से दो की हालत गंभीर है। हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह घाना का रहने वाला है जो बेल्जियम में रह रहा था। हमले में घायल लोग भी विदेशी बताये गये है लेकिन उनकी नागरिकता की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हमलावर मानसिक रुप से विकृत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »