29 Mar 2024, 01:10:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प-किम के शिखर सम्मेलन के मुद्दे पर बोलने से बच रहा है अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 9:18AM | Updated Date: Nov 15 2019 9:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर इस साल के आखिर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तथा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच शिखर सम्मेलन की संभावना पर अमेरिका कुछ भी बोलने से बच रहा है।  ट्रम्प और किम के बीच शिखर सम्मेलन की संभवान के मुद्दे पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सिंगापुर शिखर सम्मेलन के बाद दोनों देशों के रिश्तों में आये बदलाव, शांति स्थापित करने और उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’ उधर, दक्षिण कोरिया के योनहाप न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अमेरिका के साथ वार्ता के लिए नियुक्त उत्तर कोरिया के मुख्य वार्ताकार किम म्योंग गिल ने कहा है कि अमेरिका ने दिसंबर में शिखर सम्मेलन के लिए प्रस्तावित किया है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »