29 Mar 2024, 13:44:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मैराथन-2018 के छात्र अन्वेषकों ने की राष्ट्रपति रामनाथ से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 7:49PM | Updated Date: Nov 14 2019 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद  से गुरुवार को यहां अटल थिंकरिंग लैब मैराथन-2018 के चयनित छात्र अन्वेषकों ने मुलाकात की। कोविंद ने छात्र अन्वेषकों के समूह को संबोधित करते हुए कहा कि  वह उनका प्रदर्शन देखकर काफी प्रभावित हैं और यह जानकर प्रसन्न हैं कि देश  भर के 2700 स्कूलों के करीब 50 हजार छात्रों में से उत्कृष्ट अन्वेषक के  रूप में वे चुने गये हैं। उन्होंने कहा, ‘हम आज विश्व में कठिन चुनौतियों  का सामना कर रहे हैं, लेकिन हमारे पास आपके जैसे युवा लोग भी हैं, जो इन  समस्याओं का विभिन्न तरीकों से समाधान तलाशेंगे।’’ राष्ट्रपति ने अटल थिंकरिंग लैब मेराथन-2018 के छात्र अन्वेषकों के  समूह के कामों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जतायी कि ये युवा  छात्र-छात्राएं एक दिन सफल उपक्रमी होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »