28 Mar 2024, 21:47:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल पर बवाल के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 6:00PM | Updated Date: Nov 14 2019 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को कहा कि राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय कांग्रेस तथा उसके नेताओं के दुर्भावनापूर्ण अभियान को करारा जवाब है और कांग्रेस तथा उसके नेताओं को इस मुद्दे पर संसद का समय बर्बाद करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। 
 
सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल मामले में आज सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज किए जाने के बाद अमित शाह ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अब यह साबित हो गया है कि राफेल मामले पर संसद में हंगामा झूठ और पाखंड था।
 
संसद में जो समय बर्बाद हुआ उसे जनकल्याण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कांग्रेस और उसके नेताओं जो राजनीति को राष्ट्रीय हित से उपर मानते हैं को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला उन नेताओं तथा दलों को करारा जवाब है जो दुर्भावनापूर्ण और आधारहीन अभियानों पर भरोसा करते हैं। आज के निर्णय से पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त मोदी सरकार की विश्वसनीयता एक बार फिर साबित हो जाती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »