29 Mar 2024, 12:23:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलीविया में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर बरसायी लाठियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 9:29AM | Updated Date: Nov 14 2019 9:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूक्रे। बोलीविया के ला पाज शहर में अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अनेज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस और सेना के जवानों ने बुधवार को लाठियां बरसायीं और आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारी पूर्व राष्ट्रपति एवो मोरालेस के समर्थक समर्थक थे और श्री अनेज से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। लैटिन अमेरिकी देश बोलीविया में सेना को शुरू में हिदायत दी गई थी कि प्रदर्शनकारियों को दबाने से बचें, लेकिन हिंसा की वृद्धि के बीच प्रशासन ने सशस्त्र समूहों के खिलाफ बल प्रयोग के लिए सेना को अधिकृत कर दिया।
 
सेना के पोंचोस रोजोस (रेड पोंचोस) समूह ने बुधवार को ला पाज में गश्त की। उधर, स्थानीय मीडिया द्वारा प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षा बलों के जवान प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए बल प्रयोग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मोरालेस ने 20 अक्टूबर को  राष्ट्रपति पद के चुनाव में पहले चरण में जीत का दावा किया था, लेकिन उनके  मुख्य प्रतिद्वंद्वी कार्लोस मेसा ने चुनाव नतीजे को खारिज कर दिया और  इसके बाद राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू हो गया। इसके बाद बोलीविया के  सशस्त्र बलों ने देश में व्यवस्था और स्थिरता बनाए रखने के लिए मोरालेस से इस्तीफा देने का आग्रह किया। मोरालेस पद छोड़ने के बाद  मेक्सिको के लिए रवाना हो गये और वहां उन्होंने राजनीतिक शरण ली। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »