29 Mar 2024, 14:07:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंगलादेश, भूटान, भारत, नेपाल वाणिज्य मंडल का गठन किया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:21AM | Updated Date: Nov 14 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बंगलादेश, भूटान, भारत और नेपाल  में आपसी व्यापार, निवेश और कारोबारी गठबंधन को बढ़ाना देने के लिए वाणिज्य मंडल का गठन किया गया है। बंगलादेश के चटगांव वाणिज्य मंडल के अध्यक्ष मोनोवरा हकीम अली और बंगलुरू के भारतीय आर्थिक व्यापार संगठन के अध्यक्ष आसिफ इकबाल ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बीबीआईएन वाणिज्य मंडल के गठन की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर बंगलादेश मुक्ति युद्ध में शामिल रहे और वीर चक्र से सम्मानित मेजर चंद्रकांत सिंह भी मौजूद थे।

अली और इकबाल ने बताया कि इस वाणिज्य मंडल का उद्देश्य चारों देशों के उद्योगों के अलावा संबद्ध पक्षकारों, सरकारों, नागरिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों के बीच आपसी संपर्क कायम करना और सहयोग को प्रोत्साहन देना है। वाणिज्य मंडल चारों देशों के बीच व्यापारिक रणनीति निर्धारित करने में मदद करेगा और आपसी व्यापार को सरल बनाने में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि बीबीआईएन बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की याद में अगले वर्ष जनवरी में भारत के छह शहरों में ‘मुजीब दिवस’ का आयोजन करेगा। यह दिवस बंगलुरु, कोलकाता, अगरतला, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में आयोजित होगा। इस आयोजन में भारत और बंगलादेश के उद्योगपतियों को शामिल किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »