16 Apr 2024, 16:57:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश के कई हिस्सों में रात का पारा अत्यधिक ऊपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 7:31PM | Updated Date: Nov 13 2019 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा जबकि गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तथा राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों मे तथा पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान पश्चिम उत्तर प्रदेश के बरेली की रही जहां तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिम राजस्थान, केरल और माहे में अलग-थलग स्थानों पर मंगलवार 08 30 बजे से बुधवार सुबह 08 30 बजे तक आंधी और तूफान का असर रहा। पूर्वोत्तर मानसून तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कमजोर रहा। पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान  गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग  स्थानों में मध्यम बारिश या कोहरा पड़ने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर तथा  अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ बारिश हुयी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »