20 Apr 2024, 02:14:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोरालेस को शरण देने से अमेरिका से संबंध नहीं होंगे खराब : मैक्सिको

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 12:56PM | Updated Date: Nov 13 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको सरकार ने कहा है कि उसे पूरा विश्वास है कि बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस को शरण देने से अमेरिका के साथ उसके संबंध खराब नहीं होंगे। मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में मैक्सिको और अमेरिका के बीच संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंच गये हैं और इन संबंधों को सम्मान पर आधारित होना चाहिए न कि आधिपत्य पर। उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे पर दो देशों का अलग-अलग रुख होने से उनके आपसी संबंध प्रभावित नहीं होते हैं।
 
विदेश मंत्री ने कहा कि मैक्सिको ने  मोरालेस को राजनीति शरण देकर ‘सर्वश्रेष्ठ संभावित निर्णय’ लिया है। मोरालेस राजनीतिक शरण के लिए मंगलवार को मैक्सिको पहुंचे। एब्रार्ड ने कहा, ‘‘इवो मोरालेस बोलीविया की जनता द्वारा चुने गये राष्ट्रपति हैं और उनका कार्यकाल जनवरी 2020 तक है। ऐसे में मेरे विचार से इस माले पर लैटिन अमेरिका के देशों के बीच कोई संघर्ष नहीं होना चाहिए।
 
गौरतलब है कि बोलीविया में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच देश के मोरालेस और उपराष्ट्रपति अलवारो गार्सिया लिनेरा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मोरालेस और लिनेरा ने सेना के कमांडर विलियम कालिमा के आग्रह पर हिंसा के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की। मोरालेस के चुनाव में दूसरी बार विजयी रहने के बाद 20 अक्टूबर से वहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीविया के विपक्षी दल ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »