28 Mar 2024, 20:11:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लिम्का बुक में दर्ज होगा रिवर राफ्टिंग अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 5:18PM | Updated Date: Oct 23 2019 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुल्लू। पर्यावरण संरक्षण और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली का चार दिवसीय रिवर राफ्टिंग अभियान बुधवार को मनाली से आरंभ हो गया। संस्थान के निदेशक कर्नल नीरज राणा के नेतृत्व में तेरह सदस्यीय दल मनाली से कांगड़ा जिला के देहरा में पौंग झील तक ब्यास नदी में लगभग 230 किलोमीटर का सफर राफ्टिंग से ही तय करेंगे। यह संभवत: विश्व का सबसे लंबा अभियान होगा और इसे लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज करवाने के लिए पर्वतारोहण संस्थान ने आनलाइन आवेदन भी कर दिया है।
 
युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोंविंद सिंह ठाकुर ने बाहणु पुल के पास इस दल को रवाना किया और स्वयं भी पतलीकुहल तक राफ्टिंग करके इन जांबाजों की हौंसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ आबोहवा और सुंदर वादियों के कारण ही हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक आते हैं और राज्य की आर्थिकी में पर्यटन उद्योग की बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए यहां पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम जनमानस में जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साहसिक खेलों के माध्यम से भी पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इसी के मद्देनजर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान के माध्यम से मनाली से पौंग झील तक रिवर रांिफ्टग अभियान की पहल की गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »