20 Apr 2024, 03:49:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शांति प्रक्रिया के सफल होने के लिए नागा संगठन रखेंगे उपवास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 11:16AM | Updated Date: Oct 23 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोहिमा। नागालैंड में जारी शान्ति प्रक्रिया के सफल होने की कामना के लिए राज्य के कई संगठनों और गिरिजाघरों में बुधवार को उपवास रखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-इसाक (एनएससीएन) के शीर्ष नेतृत्व और केंद्र सरकार के बीच इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को औपचारिक बातचीत भी की जा सकती है। नागा संगठनों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता को लेकर राज्यपाल आरएन रवि ने कहा, ‘‘बंदूकों के साये में अंतहीन बातचीत नहीं होगी, यह अस्वीकार्य है।’’ बातचीत में एनएससीएन महासचिव थुलिंगलेंग मुइवा भी शामिल हो सकते है।
 
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार और मंगलवार को राजधानी का दौरा किया और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ इस मामले पर बातचीत की। इस वार्ता को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलों के उपायुक्तों को सतर्क  रहने की हिदायत दी है तथा पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिसकर्मियों की  छुट्टियां भी रद्द कर दी है। उल्लेखनीय है कि यह शान्ति प्रक्रिया वर्ष 1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के सरकार के समय शुरू हुई थी। वर्ष 2015 अगस्त में केंद्र सरकार की तरफ से मुख्य शान्ति वार्ताकार श्री रवि और एनएसईएन के बीच प्रारंभिक मसौदा तय किया गया था जिसमे समझौते पर आपसी सहमति बनाने की बात कही गयी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »