29 Mar 2024, 10:18:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने हमारे प्रोफेसर को गिरफ्तार किया : जापान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 3:56PM | Updated Date: Oct 21 2019 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने इस बात की पुष्टि की है कि चीन ने जासूसी के शक में एक जापानी प्रोफेसर को हिरासत में लिया है। रविवार को मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि सितंबर में चीन ने  एक प्रोफेसर को हिरासत में लिया था और वह प्रोफेसर जापान के होक्काइडो विश्वविद्यालय में चीनी इतिहास को पढ़ाता था।
 
वह प्रोफेसर उस समय बीजिंग की यात्रा पर था। यह भी बताया जाता है कि उस व्यक्ति को जापान के रक्षा मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज में  काम पर रखा था। सचिव ने बताया कि इस मामले में जापानी सरकार अपनी तरफ से हरसंभव मदद कर रही है और उससे राजनयिकों ने भी मुलाकात की है। निक्की एशियन रिव्यू मीडिया आउटलेट के मुताबिक  चीन ने पिछले चार वर्षों में 13 जापानी नागरिकों को अपनी कैद में रखा हुआ है और इनमें से नौ महिलाएं हैं जिन्हें जासूसी के आरोप में जेल रखा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »