20 Apr 2024, 09:43:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में बांध टूटने के कारण 11 की मौत, 14 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 12:29PM | Updated Date: Oct 19 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के साइबेरियाई क्षेत्र क्रास्रोयास्क क्राई में  शनिवार तड़के एक बांध टूटने के कारण 11 लोगों की मौत हो गयी तथा 14  अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मंत्रालय  की स्थानीय शाखा के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह दो बजे घटित हुई, जब  श्चेटिंकिनो के नजदीक एक सोने की खदान का बांध टूट गया। नजदीकी शहर  आर्टयोमोवस्क से सभी आपातकालीन राहत एवं बचाव दलों को घटना स्थल पर भेज  दिया गया है। घटना स्थल पर मौजूदा समय में लगभग 270 लोग काम कर रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य में 41 लोग और 12 मशीनी इकाइयों को  लगाया गया है। इसके अलावा दो लोगों के साथ दो एयरमोबाइल यूनिट, पांच एमआई-8  तथा एमआई-26 हेलिकॉप्टरों को साइबेरिया के राहत एवं बचाव केंद्र से रवाना  किया गया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »