20 Apr 2024, 19:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान मस्जिद विस्फोट में मरने वालों संख्या बढ़ कर 62 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 9:11AM | Updated Date: Oct 19 2019 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जलालाबाद। अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए जोरदार विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 62 हो गयी तथा 36 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सरकार ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ यह विस्फोट शुक्रवार को हस्का मिना में नमाज अदा करने के दौरान हुआ। घायलों को उपचार के लिए जलालाबाद के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ विस्फोट के इस्तेमाल सामग्री का पता लगाया जा रहा है। शुरूआती रिपोर्ट्स में विस्फोट आतंकवादियों द्वारा दो मोर्टार दागने की वजह से बताया जा रहा था और 32 लोगों के मरने तथा अन्य 60 के घायल होने की बात कही गयी थी। इस हमले की अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि इस क्षेत्र में तालिबान और इस्लामिक स्टेट सक्रीय है। प्रांत के राज्यपाल शाह महमूद मैयाखिल ने विस्फोट की कड़ी निंदा की है और सुरक्षा बलों से विस्फोट में शामिल साजिशकर्ताओं को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »