29 Mar 2024, 11:04:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल पूजन कर राजनाथ ने परंपरा निभाई : जावड़ेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 4:47PM | Updated Date: Oct 9 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा फ्रांस से खरीदे गये प्रथम राफेल लड़ाकू विमान की शस्त्र पूजा किये जाने को लेकर विपक्ष की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि देश में शस्त्र पूजन की परंपरा पुरानी है और रक्षा मंत्री ने उसी परंपरा को निभा कर कोई गलती नहीं की। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं के इस बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में कहा कि विपक्ष को बिना सोचे-समझे कुछ भी कहने की आदत है।
 
हर देश की अपनी अपनी परंपरायें हैं और वे उनका पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा है और रक्षा मंत्री ने उसी के अनुरूप राफेल विमान का पूजन किया तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने राफेल विमान की विधि-विधान से पूजन करने को पाखंड और दिखावा करार देते हुए इसकी आलोचना की थी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »