19 Mar 2024, 10:43:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गांधी के ड्रेस में आया मोदी का फैन, बोला- गांधी-मोदी दोनों फकीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 4:00PM | Updated Date: Sep 23 2019 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ह्यूस्टन। पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद हैं। इस कार्यक्रम में एक शख्‍स महात्‍मा गांधी की वेशभूषा में दिखा। जोकि लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। 
 
अमेरिका के टेक्सास राज्य का ह्यूस्टन शहर रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेगा शो का गवाह बना, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ह्यूस्टन और अमेरिका के लोगों को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार जताया, पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बहुत कुछ हो रहा है और बहुत कुछ बदल रहा है। हमने नई चुनौतियां तय करने और उन्हें खत्म करने की जिद ठान रखी है। इसी कार्यक्रम में कम्युनिटी का एक सदस्य महात्मा गांधी की वेशभूषा में बन कर आया था। 
 
इसने पीएम मोदी और महात्मा गांधी की तुलना करते हुए कहा कि मोदी, गांधी के समान हैं। मोदी जी फकीर हैं और गांधी जी भी एक फकीर थे। इस शख्स का नाम था रमेश मोदी जो इवेंट में गांधी की वेशभूषा में आए थे। कम्युनिटी के वरिष्ठ सदस्य रमेश मोदी, महात्मा गांधी के जैसे ही एक सफेद धोती, डंडा और गांधी ऐनक लगाकर इवेंट में पहुंचे थे। इस पूरे वेशभूषा में रमेश मोदी महात्मा गांधी जैसे दिखाई दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांधी जी का भजन वैष्णव जन तो देने कहिए भी गाकर लोगों को सुनाया।   
 
ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका और अमेरिका में रह रहे भारतीयों ने अभूतपूर्व स्‍वागत किया। हाउडी मोदी कार्यक्रम में हि्स्सा लेने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए करीब 50 हजार एनआरआई बेताब हैं। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को की ऑफ ह्यूस्टन देकर सम्मानित किया गया।
 
इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि भारत हमारे प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में साथ है। अमेरिका भारत को एक भरोसेमंद दोस्त के रूप में देखता है। अमेरिका में रह रहे भारतीय की वजह से दोनों देशों में संबंध बहुत अच्छे हो गए हैं। भारत के लोगों ने अमेरिका में बड़ा योगदान दिया है। भारत तेजी से विकास कर रहा है और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »