23 Apr 2024, 20:56:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मायावती को बड़ा झटका - BSP के दो बड़े नेता सपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 5:13PM | Updated Date: Sep 20 2019 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के दो वरिष्ठ नेता आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष विजय बहादुर पाल और मिठाई लाल भारती को सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बसपा के 1997 से 2000 तक उत्तर प्रदेश के अघ्यक्ष रहे विजय बहादुर पाल ने कहा कि बसपा में अब रहना मुश्किल हो गया था। उनके पास सपा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया था। बसपा के बिहार और छत्तीसगढ के प्रभारी रहे मिठाई लाल भारती ने कहा कि अब सपा को मजबूत बनाना उनका लक्ष्य है। सपा  दलितों और गरीबों की हितैशी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »