20 Apr 2024, 14:58:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल से सक्षम पनडुब्बी लांच की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 3:18PM | Updated Date: Sep 20 2019 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल से लैस पनडुब्बी लांच करने की तैयारी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। जापान के एनएचके ब्रॉडकास्टर ने अमेरिकी शोधकर्ताओं के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शायद उत्तर कोरिया इस तरह की तैयारी कर रहा है। मिड्डलेबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज एंड द प्लानेट लैब्स सेटेलाइन ऑपरेटर ने कहा है कि उत्तर कोरिया के पूर्वी बंदरगाह शहर सिन्पो से उपग्रह के माध्यम से ली गई तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा हो रहा है कि यह देश बैलिस्टिक मिसाइल से लैस पनडुब्बी लाँच करने की तैयारी कर रहा है।
 
इन तस्वीरों को देखकर एक बड़ी संरचना का निर्माण किये जाने का पता चला है। इससे संबंधित सितंबर में ली गयी तस्वीरों की गुरुवार को ली गयी नयी तस्वीरों के साथ तुलना करने पर पता चला है कि इस संरचना का आकार करीब 100 मीटर बढ़ गया है। एक वरिष्ठ शोधकर्ता ने कहा कि इस संरचना का इस्तेमाल उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल से सक्षम पनडुब्बी के निर्माण और रखरखाव के लिए किया जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »