29 Mar 2024, 12:39:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक से भागकर अमेरिका पहुंची लड़की- सेना पर किए हैं कई खुलासे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 3:00PM | Updated Date: Sep 20 2019 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। पाकिस्तान में महिलाओं, बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक मानवाधिकार कार्यकर्ता, गुलालाई इस्माइल पाक से भागकर अमेरिका पहुंच गई। गुलालाई इस्माइल को पाकिस्तानी अधिकारियों ने छुपकर जीने पर मजबूर कर दिया था। वह अगस्त में भागकर अमेरिका पहुंच गई और उसने अमेरिका से राजनीतिक शरण देने को कहा है। 
 
इस्माइल को पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसलिए निशाने पर लिया है क्योंकि उन्होंने देश की सेना द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों को उजागर किया था। उनपर पाकिस्तान ने राजद्रोह का आरोप लगाया गया था जिसके बाद वह भागकर अमेरिका आ गईं। रिपोर्ट के अनुसार वह वर्तमान में अपनी बहन के साथ ब्रूकलिन में रह रही हैं। उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह कैसे पाकिस्तान से भागकर आईं क्योंकि उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी हवाई अड्डे से उड़ान नहीं भरी है।
 
इस्माइल ने कहा, 'मैं आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दूंगी। मेरी देश से भागने की कहानी बहुत से लोगों की जान को खतरे में डाल सकती है।' वहीं कोई भी राजनेता इसपर टिप्पणी ककरने से बच रहा है। न्यूयॉर्क में इस्माइल ने कुछ प्रमुख मानवाधिकार रक्षकों और कांग्रेस नेताओं के कर्मचारियों से मिलना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि उसके पीछे सुरक्षा अधिकारी थे लेकिन उसका पता नहीं लगाया जा सका। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »