20 Apr 2024, 05:06:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चर्चित छात्रा रेप मामले में एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानंद को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 10:26AM | Updated Date: Sep 20 2019 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने  पूर्व गृह राज्य मंत्री  स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीन कुमार ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआइटी ने शुक्रवार को चिन्मयानंद को बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ उनके आश्रम में घेर लिया। एसआइटी की टीम स्वामी चिन्मयानंद को मुमुक्ष आश्रम उनके निवास से कड़ी सुरक्षा के बीच कोतवाली लेकर गई । उन्होंने बताया कि एसआइटी ने पुलिस की टीम के साथ पहुंचकर स्वामी चिन्मयानंद को आश्रम से उठाया और बाद में कोतवाली ले गई।
 
उसके बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि स्वामी चिन्यमानंद का ट्रामा सेंटर में चेकअप कराया जा रहा है। इस दौरान एसआइटी प्रभारी नवीन अरोड़ा के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। गौरतलब है कि विधि की एक छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर योन शोषण के गंभीर अरोप लगाये थे। इस मामले में छात्रा ने धमकी थी कि अगर स्वामी को गिरफ्तार नहीं किया जायेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »