29 Mar 2024, 02:32:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सऊदी अरब ने भारत को दिया तेल आपूर्ति प्रतिबद्धता पूरी करने का आश्वासन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 1:34AM | Updated Date: Sep 20 2019 1:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सऊदी अरब ने अपनी सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के दो तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमले के मद्देनजर उत्पन्न हुई आशंकाओं के बीच गुरुवार को भारत को आश्वासन दिया कि वह अपनी तेल आपूर्ति प्रतिबद्धता पूरी करेगा। सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब के तेल मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से फोन पर बातचीत के दौरान यह आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इन संयंत्रों में उत्पादन जल्द ही शुरू हो जायेगा। सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के दो तेल संयंत्रों पर गत शनिवार को ड्रोन हमले हुए थे, जिसके कारण काफी नुकसान हुआ है। हमले के कारण इन संयंत्रों में करीब 57 लाख बैरल प्रतिदिन तेल का उत्पादन ठप हो गया है जो वैश्विक तेल उत्पादन का लगभग पांच प्रतिशत है। सऊदी अरब प्रतिमाह 20 लाख टन कच्चे तेल का निर्यात करता है। भारत ने सोमवार को इन हमलों की निंदा की और कहा कि वह आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »