25 Apr 2024, 09:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका नौसेना ने पांच भारतीय मुछआरों को पकड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 4:54PM | Updated Date: Sep 19 2019 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुडुकोट्टाई। श्रीलंका नौसेना ने बुधवार देर रात अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने और गैर कानूनी ढंग से मछलियां पकड़ने के आरोप में पांच भारतीय मछुआरों को गिरफ्त्तार कर उनके जाल और नौका को जब्त कर लिया। श्रीलंका नौसेना की तरफ से यहां भेजी गई एक विज्ञप्ति में मत्स्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार मछुआरे पुड्डुकोट्टाई जिले के जेगड़ापट्टिनम तटीय बस्ती के रहने वाले हैं।
 
जेगडापट्टिनम से बुधवार सुबह 400 से अधिक मछुआरे 80 नौकाओं में सवार होकर समुद्र में मछली पकड़ने निकले थे  और श्रीलंका नौसेना के गश्ती दल ने एक नाव में सवार पांच मछुआरों को कोविलन पांइट के उत्तर-पश्चिम में गहरे पानी में उतरने तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के मामले में पकड़ लिया। नौसेना ने कानूनी कार्रवाई करने के लिए मछुआरों और उनकी नाव को जाफना में मत्स्य अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »