26 Apr 2024, 03:42:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पहली बार NDRF में शामिल होंगी महिलाकर्मी, चार नई बटालियनों...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 3:50PM | Updated Date: Sep 19 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) आगामी एक साल में अपनी नई बटालियनों में महिलाओं को शामिल करेगा। केंद्र सरकार ने देश में एनडीआरएफ बटालियनों में महिला दलों को शामिल करने का प्रस्ताव 2018 में रखा था। एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने कहा, इससे पहले, हमारे पास महिलाओं के लिए बैरक और अन्य सुविधाएं नहीं थीं लेकिन अब हम उन्हें शामिल करने की स्थिति में हैं और हमने महिला ऑपरेटरों को बुलाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।' प्रधान हरिणघाटा में एनडीआरएफ मुख्यालय परिसर की दूसरे बटालियन का उद्घाटन के लिए हाल ही में बंगाल में थे।
 
प्रधान ने कहा, 'हमने हमारी सरकार से अनुरोध किया था कि कुछ महिला कर्मियों को नई चार बटालियनों के लिए भेजा जाना चाहिए। यह एक साल के अंदर होना चाहिए।' एनडीआरएफ की 12 बटालियनों के अलावा चार नई बटालियन होंगी और उनका आधार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होगा। एनडीआरएफ एक विशेष बल है जिसका गठन 2006 में किया गया था। यह बल प्राकृतिक आपदा और मानवजनित हादसों अथवा संकटपूर्ण हालात के दौरान राहत और बचाव कायरें में अहम भूमिका निभाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »