25 Apr 2024, 00:59:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में बलात्‍कार के बाद बच्चों की हत्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 1:48PM | Updated Date: Sep 18 2019 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कसूर। पाकिस्तान के पंजाब प्रात के कसूर जिले में तीन नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या को लेकर शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। रिपोर्टों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को दुकानों के शटर नहीं खोले और कुछ क्षेत्रों में परिवहन भी बंद रहा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शहर के व्यापारिक संगठनों और स्थानीय बार संघ ने मंगलवार को  तीन बच्चों के शव मिलने के बाद हड़ताल का आहृान किया था। जिला पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
संदिग्धों का डीएनए जांच कराई गई है और इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर मिल जाने की उम्मीद है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस थाने को निशाना बनाया और इस घटना के विरोध में जमकर पथराव किया। प्रदर्शनकारी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस थाने की तरफ जाने वाले मार्गों को बंद करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह टायर जलाये।
 
कसूर में पिछले 75 दिन से चार बच्चे लापता थे जिनमें से तीन के कल अवशेष मिले। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि बच्चों को जमीन में गाड़ने से पहले उनके साथ तरह बुरी तरह से कुकृत्य किया गया। कसूर पुलिस ने बताया कि लापता चार बच्चों में से केवल एक का शव मिला जबकि अन्य दो के अवशेष मिले जिन्हें डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया।
 
पुलिस के अनुसार राना कस्बे का 12 वर्षीय  इमरान एक जून से लापता है। आठ वर्ष का अली हसनैन और नौ वर्ष का सलमान अगस्त से गुम हैं। आठ वर्ष का फैजान 16 सितंबर से लापता है। लापता बच्चों में से केवल फैजान का शव मिला है जबकि दो की चुनियन औद्योगिक क्षेत्र में रेत के नीचे दो  हड्डिया ही मिलीं। फैजन का शव मिलने से उसकी पहचान हो गई जबकि दो अन्य बच्चों की पहचान डीएनए जांच की  रिपोर्ट मिल जाने के बाद ही हो सकेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »