29 Mar 2024, 17:07:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोंपियो ने अफगानिस्तान में हुए हमले की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 11:47AM | Updated Date: Sep 18 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने अफगानिस्तान में मंगलवार को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। पोंपियो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘‘इन हमलों के जरिए तालिबान ने अफगानिस्तान के लोगों और वहां की संस्थानों को नुकसान पहुंचाया है। अफगानिस्तान के लोगों के लिए सामंजस्य स्थापित करने के लिए तालिबान को हिंसा छोड़कर शांति के लिए एक वास्तविक प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए। हिंसा यहां के लोगों और देश के भविष्य के लिए हानिकारक है।
 
पोंपियो ने कहा कि काबुल और चारीकर में हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। इन हमलों में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। तालिबान ने सितंबर के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के विरोध में इस महीने कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है। चुनावी रैली में आतंकी हमलों के कारण कई उम्मीदवारों ने अपने चुनाव प्रचार को रद्द कर दिया है। अफगानिस्तान प्रशासन ने मतदान बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर विशेष अभियान शुरु किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »