25 Apr 2024, 17:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तेल संयंत्र पर हमले की ईरानी संलिप्तता का सबूत पेश करेगा सऊदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 11:22AM | Updated Date: Sep 18 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह देश के अरामको तेल संयंत्रों पर हुए हमले में ईरान की संलिप्तता का सबूत पेश करेगा। अल-एखबारिया ब्रोडकास्टर के अनुसार रक्षा मंत्रालय का एक प्रवक्ता इस संबंध में आज संवाददरात सम्मेलन बुलाकर इस संबंध में खुलासा करेगा। ब्रोडकास्टर ने मंत्रालय के हवाले से बताया,‘‘तेल संयंत्रों पर हुए हमले में ईरान के शामिल होने और हमले में प्रयोग किये गये उसके हथियारों के प्रमाण प्रस्तुत किये जायेंगे।
 
सऊदी के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमले की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया है। गत शनिवार को सऊदी अरब स्थित दुनिया के सबसे बड़े तेल संयंत्रों पर हुए ड्रोन हमले का असर तेल के वैश्विक बाजार पर भी पड़ा है। अमेरिका ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है जिसका इस खाड़ी देश ने जोरदार खंडन किया है। सऊदी अरब ने इस हमले की जांच के लिए लिए संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका को जांच के लिए और अंतरराष्ट्रीय जांच विशेषज्ञों को आमंत्रित किया है।
 
भारत ने सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर हुए हमलों की सोमवार को निंदा की और हर तरह के आतंकवाद का विरोध करने के अपने संकल्प को दोहराया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा,‘‘ हम सऊदी अरब के अबकैक तेल संयंत्र और खुरैस तेल संयंत्रों पर 14 सितंबर 2019 को हुए हमलों की ंिनदा करते हैं और हम हर तरह के आतंकवाद का विरोध करने का अपना संकल्प दोहराते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »