19 Apr 2024, 13:18:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चंद्रयान-2 मिशन से जुड़े रहने के लिए देशवासियों को शुक्रिया : इसरो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 11:14AM | Updated Date: Sep 18 2019 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 मिशन से  दिल से जुड़े रहने के लिए  देश और देश से बाहर रहे रहे लोगों का आभार व्यक्ति किया है और कहा है कि वह सफलता की दिशा में सदा अग्रसर रहेगा। इसरो ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक फोटो  जारी करके अंतरिक्ष में नयी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरणा के स्रोत देशवासियों का शुक्रिया अदा किया है। इसरो ने ट्वीट करके कहा,‘‘ हमारे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद। हम देश और विश्व के किसी भी कोने में रहने वाले  भारतीयों की आशाओं और सपनों से प्रेरित होकर सदैव आगे बढ़ते रहेंगे।’’ 
 
उल्लेखनीय है कि इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया था। चंद्रयान-2 के तीन हिस्से हैं, आर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान। लैंडर विक्रम रोवर प्रज्ञान के साथ सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैडिंग’ करने वाला था लेकिन अंतिम समय में इसरो का उससे सम्पर्क टूट गया।
 
मिशन के पूरी तरह से सफल न होने के बावजूद  विश्व भर के कई लोगों समेत अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नासा) ने भी इसरो का हौसला बढ़ाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित कर कहा था ,‘‘चंद्रमा को छूने की हमारी इच्छाशक्ति और दृढ़ हुई है तथा संकल्प और भी प्रबल हुआ है।’’ उन्होंने इस मिशन को गर्व से भरा बताया था और कहा था कि देश के 130 करोड़ लोग इसरो के साथ हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »