28 Mar 2024, 21:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस में ट्रक के खाई में गिर जाने से 20 लोगों की मौत, 11 गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 8:15PM | Updated Date: Sep 17 2019 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत साउथ कोटाबाटो में मंगलवार को एक ट्रक के खाई में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय समाचारपत्र ‘मनीला टाइम्स’ ने बताया कि वाहन में लगभग 30 लोग सवार थे और पड़ोस के शहर में ‘बीच पार्टी’ मना कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान टीबोली शहर के पास बारंगे लामसलोम में सुबह साढ़े दस बजे वाहन चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
पुलिस ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। उसने बताया कि हादसे में 15 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पांच अन्य निकटवर्ती अस्पताल में ले जाये जाने के बाद मृत घोषित कर दिये गये। मृतकों में एक वर्ष से छह वर्ष के आयुवर्ग के बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »