28 Mar 2024, 18:04:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तीन तलाक निरोधक कानून के खिलाफ एक और याचिका दायर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 12:30AM | Updated Date: Aug 23 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुसलमानों में तलाक-ए-बिदअत (तीन तलाक) की कुप्रथा को रोकने संबंधी कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली एक और याचिका उच्चतम न्यायालय में दायर की गयी है। मुस्लिम संगठन जमीयत उलमा-ए-हिन्द ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर करके संबंधित कानून की वैधता को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों का संरक्षण) कानून, 2019 को निरस्त करने की मांग की है। याचिकाकर्ता के अनुसार, संबंधित कानून से संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। संगठन ने वकील एजाज मकबूल के माध्यम से याचिका दायर की है। इससे पहले भी इस कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं दायर की गयी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »