29 Mar 2024, 21:19:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में गंभीर मानवीय संकट: संयुक्त राष्ट्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 8:52AM | Updated Date: Aug 22 2019 8:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। सोमालिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत ने बुधवार को कहा कि देश दुनिया में सबसे गंभीर मानवीय संकटों में से एक का सामना कर रहा है। सोमालिया के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि जेम्स स्वान ने सुरक्षा परिषद को बताया कि सोमालिया के करीब 22 लाख लोग खाद्य पदार्थों की कमी का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा 26 लाख सोमालियाई नागरिक अथवा घर छोड़ने पर मजबूर हुए हैं अथवा सूखे का सामना कर रहे हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र और सोमालियाई सरकार ने सूखे से राहत के लिए 68.6 करोड़ डॉलर की घोषणा की है, लेकिन अब तक केवल 35 करोड़ डॉलर ही मिल सका है। संयुक्त राष्ट्र के दूत ने विश्व समुदाय के विभिन्न देशों से मदद करने की अपील की है। अफ्रीकी देश सोमालिया इससे पहले 1992 और 2011 में भयंकर सूखे के कारण दो बड़े अकाल का सामना कर चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »