28 Mar 2024, 20:01:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बदलाव के बाद अब चंदा मामा के और करीब पहुंचा चंद्रयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 1:58AM | Updated Date: Aug 22 2019 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रमा की कक्षा में मंगलवार को पहुंचे चंद्रयान-2 की कक्षा में बुधवार को सफलतापूर्वक बदलाव किया, जिससे यह चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है।  चांद पर भारत का दूसरा मिशन मंगलवार सुबह 9.02 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। उसे 114 किलोमीटर गुणा 18,072 किलोमीटर वाली कक्षा में स्थापित किया गया था।

इसरो ने बताया कि बुधवार को किए गए बदलाव के बाद अब चंद्रयान 118 किलोमीटर गुणा 4,412 किलोमीटर की कक्षा में चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है। नई कक्षा में स्थानांतरित करने के लिए चंद्रयान पर लगी प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल किया गया। यह प्रक्रिया दोपहर बाद 12.50 बजे शुरू की गई और 20 मिनट 28 सेकंड में लक्ष्य हासिल कर लिया गया। इसरो द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि चंद्रयान के सभी उपकरण और प्रणाली सही ढंग से काम कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »