29 Mar 2024, 04:05:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत, एस्टोनिया ने व्यापार, तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 12:37AM | Updated Date: Aug 22 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टैलिन। भारत और एस्टोनिया ने बुधवार को सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की और व्यापार, आईटी में वाणिज्य, नवाचार, ई-गवर्नेंस, साइबर सुरक्षा एवं शिक्षा में सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति केरस्टी कलजुलैड के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की और वर्ष 1992 में कूटनीतिक रिश्तों की स्थापना के बाद से द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

नायडू ने कहा,‘‘ राष्ट्रपति कालजुलैड के साथ आज सुबह विस्तृत स्तर पर उनकी बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग के संभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। हमने क्षेत्रीय, विभिन्न वैश्विक मुद्दों और समान हितों पर विचार साझा किये।’’ उन्होंने कहा कि भारत और एस्टोनिया की अर्थव्यवस्थाओं के आकार में असमानतायें हैं लेकिन कई समानताएं भी हैं। नायडू ने कहा,‘‘ कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के बाद से हमारे आर्थिक सहयोग बढ़े हैं। एस्टोनिया और भारतीय कंपनियों के बीच भागीदारी के लिए असीमित अवसर हैं।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »