29 Mar 2024, 01:29:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पति ने पत्‍नी को बेरहमी से पीटा - फिर पिला दिया टॉयलेट क्लीनर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 12:47PM | Updated Date: Aug 21 2019 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाथरस। यूपी के हाथरस जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। पत्‍नी को पीटने के बाद पति ने जबरन उसे टॉयलेट क्लीनर पिला दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, पीड़िता की बहन का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। मीडिया खबरों के मुताबिक, मामला हाथरस जिले के मुरसान क्षेत्र के बिचपुरी का है।
 
गांव निवासी चरनजीत और दलजीत की शादी पांच साल पहले इगलास थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी दो सगी बहनों मनीषा और साधना के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन पिछले समय से दहेज को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि रविवार को दलजीत ने अपनी पत्नी साधना के साथ मारपीट की। बहन को बचाने पहुंची मनीषा के साथ भी मारपीट की गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »