28 Mar 2024, 20:17:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नौपरिवहन की आजादी में बाधा उत्पन्न न करे ईरान : सऊदी अरब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 11:21AM | Updated Date: Jul 22 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब ने ईरान को चेतावनी दी कि वह नौपरिवहन की आजादी में बाधा उत्पन्न  न करे। सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल जुबैर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘नौपरिवहन की आजादी में बाधा उत्पन्न करने की कोई भी कोशिश अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

ईरान को यह बात अवश्य समझनी चाहिए कि हाल ही में ब्रिटिश जहाज सहित अन्य जहाजों रोकने की इसकी हरकतें पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं।’’ उन्होंने विश्व समुदाय से इस तरह की हरकत को रोकने के लिए कार्रवाई करने की अपील की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »