29 Mar 2024, 11:16:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्विटर ने ब्लॉक किये ईरानी समाचार एजेंसियों के अकाउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 1:33AM | Updated Date: Jul 22 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिकी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ईरान के कई फारसी भाषी समाचार एजेंसियों के अकाउंट ब्लॉक कर दिये हैं। स्थानीय निजी समाचार एजेंसी तस्रीम ने बताया कि सरकारी समाचार एजेंसी इरना, अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी मेहर और यंग जर्नलिस्ट क्लब के अकाउंट ब्लॉक कर दिये गये हैं। मेहर ने बताया कि ईरान द्वारा हरमूज की खाड़ी में मौजूद ब्रितानी तेल टैंकर के बारे में समाचार प्रकाशित करने के बाद उसके दो अकाउंट ब्लॉक कर दिये गये। इसके अलावा कई व्यक्तियों और संस्थानों के अकाउंट भी बंद कर दिये गये हैं। ट्विटर ने यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कदम उठाया है। ईरानी सेना ने शुक्रवार को कथित तौर पर समुद्री नियमों का उल्लंघन कर ब्रिटेन का तेल टैंकर जब्त कर लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »