29 Mar 2024, 03:12:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविंद, मोदी ने रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 12:17AM | Updated Date: Jul 22 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर रविवार को गहरा शोक व्यक्त किया। कोविंद ने ट्वीट करके कहा, ‘‘बिहार के समस्तीपुर से लोकसभा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह हमेशा जन सामान्य के प्रति समर्पित रहे और बिहार के लोगों की भलाई के लिए संघर्षरत रहे। उनके परिवार, क्षेत्रवासियों एवं सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।’’ प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा, ‘‘रामचंद्र पासवान ने गरीबों और दबे-कुचलों के लिए अथक कार्य किया। उन्होंने हर मंच पर किसानों और युवाओं के हितों के लिए हमेशा आवाज उठायी। उनके निधन से आहत हूं।

उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनायें। ऊं शांति।’’ लोकसभा अध्यक्ष ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘रामचंद्र पासवान के अचानक निधन से दुख की लहर दौड़ गयी है।’’ बिहार के जमुई से पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को बड़े दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे चाचाजी आदरणीय श्री रामचंद्र पासवान जी अब नहीं रहे। आज अपराह्न 1:24 बजे उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली में आखिरी सांस ली।’’ पासवान का निधन आज दोपहर करीब डेढ़ बजे राजधानी के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हो गया। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। दिवंगत नेता केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के छोटे भाई थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »