24 Apr 2024, 04:39:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

21 या 22 को चंद्रयान-2 हो सकता है लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 2:10AM | Updated Date: Jul 18 2019 2:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन चंद्रयान-2 को जल्द से जल्द लॉन्च करने की कोशिश कर रहा है, ताकि यान को चांद की कक्षा में नैविगेट करने का वक्त मिल सके। माना जा रहा है कि इसरो 21 जुलाई या 22 जुलाई को एक बार फिर लॉन्च की तैयारी में है। गौरतलब है कि पहले लॉन्च 15 जुलाई को होना था, लेकिन जीएसएलवी एमके में क्रायोजनिक स्टेज पर ऐन मौके पर लीक होने से इसे टालना पड़ा। 

चंद्रयान को ठीक करने में जुटे हैं इंजीनियर- सूत्रों ने बताया है कि इंजीनियर खराबी को ठीक कर रहे हैं और स्पेस एजेंसी दो शेड्यूल्स पर ध्यान रख रही है। पहले 22 जुलाई की सुबह के बारे में विचार किया गया। अब ऐसी तैयारियां की जा रही है कि रविवार दोपहर को भी लॉन्च किया जा सके। हालांकि, इसरो ने अभी इसका ऐलान नहीं किया है। एक सीनियर साइंटिस्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि स्पेस एजेंसी सोमवार को लॉन्च की उम्मीद कर रही है। 
 
लॉन्च का समय महत्वपूर्ण- हर लॉन्च में एक समय सीमा होती है, जिसके अंदर वे नतीजे मिलने की संभावना होती है, जिनके लिए लॉन्च किया जा रहा है। 15 जुलाई को यह समय सबसे ज्यादा 10 मिनट का था लेकिन इसरो के पास बाकी महीने में हर दिन एक मिनट का समय है। वैज्ञानिकों के मुताबिक 31 जुलाई तक न लॉन्च कर पाने की स्थिति में चंद्रयान के लिए ज्यादा ईंधन की जरूरत होगी। 
 
एक साल तक लगाएगा चक्कर- इसके अलावा फिलहाल चंद्रयान का लक्ष्य एक साल तक चांद का चक्कर लगाने का है लेकिन सही समय पर लॉन्च न होने से यह वक्त 6 महीने तक भी घट सकता है। संभावित लॉन्च को देखते हुए 18 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक दोपहर 2 बजे से लेकर 3.30 बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »