29 Mar 2024, 20:56:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूरोपीय कमीशन की पहली महिला अध्यक्ष बनीं उर्सुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 2:08AM | Updated Date: Jul 18 2019 2:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। जर्मनी की निवर्तमान रक्षा मंत्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन (60) को यूरोपीय यूनियन  की कार्यकारी इकाई यूरोपीय कमीशन (ईयू) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। वह इस पद पर काबिज होने वाली पहली महिला हैं। उसुर्ला एक नवंबर को अपना पदभार संभालेंगी। इससे एक दिन पहले यानी 31 अक्टूबर को ब्रिटेन एव से अलग हो सकता है। ऐसे में उनका अध्यक्ष बनना और महत्वपूर्ण है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की करीबी और क्रिश्चियन डेमोक्रेट यूनियन की सदस्य उर्सुला ईयू में लॉड जंकर की जगह लेंगी।

यूरोपीय संसद में मंगलवार को हुए गोपनीय मतदान में उन्हें 383 वोट मिले। उर्सुला को बधाई देते हुए मर्केल ने कहा कि वह उनके सहयोग और साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। बीते 50 साल में पहली बार जर्मनी के किसी व्यक्ति को ईयू का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव से पहले उसुर्ला ने एकजुट और मजबूत यूरोप की बात करते हुए न्यूनतम मजदूरी और जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने का वादा किया था। जीत के बाद यूरोपीय संसद में अपने संबोधन में उर्सुला ने लैंगिक समानता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महिलाओं पर हो रही हिंसा को एव की अपराध सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने शरणार्थियों के मुद्दे पर भी काम करने की बात की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »