29 Mar 2024, 14:14:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, बिहार-असम में 55 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 3:58PM | Updated Date: Jul 17 2019 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिहार-असम में बाढ़ का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। बारिश ने अब तक इन दोनों राज्यों में कुल 55 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, केरल में बेहद भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य में बेहद भारी बारिश की संभावना जतायी है। बिहार में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की करीब 19 टीमों को तैनात किया गया है। केन्द्र ने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। राज्य में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 जिलों में 25.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार, नेपाल के जलक्षेत्रों में असामान्य मूसलाधार वर्षा और उसके बाद नदियों में बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने के कारण बिहार में बाढ़ आई है। यहां एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। असम के 33 जिले भी बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें 22 लोगों की मौत हुई है और 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बर्बादी की इस बाढ़ पर सरकार की भी नज़र है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम सर्बानंद सोनावाल से बात कर चुके हैं।
 
मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं तो केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने भी जलमग्न इलाकों का एरियल सर्वे किया है। बाढ पीड़ितों के लिए क़रीब 700 रिलीफ सेंटर्स खोले गए हैं। केंद्र की तरफ से भी 250 करोड़ की आर्थिक मदद दी गई है लेकिन ये विकराल बाढ़ हर दिन मदद और राहत नाम के शब्द को अपने साथ बहाती जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »