28 Mar 2024, 14:29:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग पर 15 सितंबर तक पाबंदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 9:18PM | Updated Date: Jul 16 2019 9:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम को देखते हुए कुल्लू जिला में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों पर 15 सितंबर तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बारे में आज यहां आदेश जारी करते हुये जिला पर्यटन विकास अधिकारी बी सी नेगी ने बताया कि इस मौसम में व्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाता है और इसमें रिवर राफ्टिंग व अन्य साहसिक गतिविधियां खतरे से खाली नहीं होती है। बरसात में कुल्लू घाटी में पैरा ग्लाइडिंग भी काफी खतरनाक हो सकती है।

इसलिए हर वर्ष कुल्लू जिला में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक इन साहसिक गतिविधियों पर पूर्णतया रोक लगा दी जाती है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग आपरेटरों से इन आदेशों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने और 15 सितंबर तक इन साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »