28 Mar 2024, 16:40:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी - जैश का आतंकी पोन्नू गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 1:05PM | Updated Date: Jul 16 2019 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने श्रीनगर से जैश-ए-मोहम्मद के एक वांछित आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकवादी पर दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस के अनुसार बशीर अहमद पोन्नू को सोमवार को श्रीनगर में गिरफ्तार किया गया है और उसे दिल्ली लाया जाएगा।
 
जम्मू-कश्मीर के सोपार निवासी बशीर अहमद पोन्नू की तलाश चार वर्षों से अधिक समय से की जा रही थी। बशीर को 2013 में निचली अदालत ने बरी कर दिया था। इस फैसले को 2014 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने पलट दिया था। पुलिस पिछले पांच चार वर्षों की उसकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »