29 Mar 2024, 10:34:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोसी बराज से पानी छोड़े जाने से सुपौल के छह प्रखंड बाढ से प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 12:29AM | Updated Date: Jul 16 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुपौल। नेपाल में कोसी नदी पर बने बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बिहार में सुपौल जिले के छह प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। आपदा प्रबंधन के अपर जिला समाहर्ता (एडीएम) अजय कुमार झा ने बताया कि वीरपुर के निकट कोसी बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से सुपौल जिले के छह प्रखंड बाढ़ की चपेअ में आ गये हैं। उन्होंने बताया कि सुपौल प्रखंड के आठ पंचायत, किशनपुर प्रखंड  के नौ, सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के चार, निर्मली प्रखंड आठ, मरौना प्रखंड के दौ एवं बसंतपुर प्रखंड के चार पंचायत के कुल 85 गांव बांढ से प्रभावित हैं। झा ने बताया कि कि प्रभावित गांवों के 63600 बांढ पीड़ति हैं। सात हजार सात सौ पशु भी प्रभावित है। 275 झोपड़ी भी कोसी की धारा मे कटकर विलीन हो गए हैं। 242 निजी एवं सरकारी नाव  लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। लगभग 32 हजार लोगों का सुरक्षित जगहों पर लाया गया है। सरकारी कैंप मे 2083 बाढ़ पीड़ितों को पनाह दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुपौल जिले के तहत पूर्वी कोसी तटबंध फिलहाल सुरक्षित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »